सतपुड़ा बिजली घर ने उत्पादन का बनाया रिकार्ड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। सतपुड़ा बिजली घर सारनी की 250-250 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 10 और 11 ने लगातार 200 दिन बिजली उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर- पीएस ऊर्जा संजय दुबे ने प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने सीई व्हीके कैथवार सहित इंजीनियरों की टीम को बधाई देकर ऐसी उपलब्धि को बनाएं रखने की मंशा जाहिर की है। मप्र पावर जेनरेटिंग कंपनी के सारनी स्थित सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट ने बिजली उत्पादन में इतिहास रचा है। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 10 और 11 नंबर इकाई ने पहली बार एक साथ 200 से अधिक दिनों तक बिजली उत्पादन करने का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि इससे पहले भी दोनों इकाइयां 200 से अधिक दिनों तक सतत बिजली उत्पादन करने में सफल रही है। लेकिन यह पहला अवसर है जब संधारण के बाद दोनों इकाइयों ने एक साथ सतत बिजली उत्पादन के 200 दिन पूरे किए हैं। यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के किसी भी पावर प्लांट में इससे पहले दर्ज नहीं हुआ है। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता वीके कैथवार बताया कि 15 अक्टूबर 2022 को 10 और 11 नंबर इकाई लोड पर आई थी। तब से ही दोनों इकाइयां बिना रुके बिजली उत्पादन कर रही है।

101 प्रतिशत से अधिक रहा पीएएफ  

पीएएफ, पीएलएफ और ऑक्जलरी कंजम्पशन में दोनों इकाईयों ने कमल कर दिया है। सारनी की इकाई क्रमांक 10 द्वारा 101.01 प्रतिशत पीएएफ प्लांट अबेविलिटी फेक्टर, 97.8 प्रतिशत पीएलएफ प्लांट लोड फेक्टर व 7.67 प्रतिशत ऑक्जलरी कंजम्पशन और इकाई क्रमांक 11 ने 101.5 प्रतिशत पीएएफ, 98.1 प्रतिशत पीएलएफ व 7.8 प्रतिशत ऑक्जलरी कंजम्पशन की उपलब्धि हासिल की। गौरतलब रहे कि दोनों इकाइयों का पीएएफ 101 प्रतिशत से अधिक रहा है। दोनों इकाइयों ने विद्युत नियामक आयोग के मापदंड से भी कम कोयले की खपत कर रही हैं। वहीं पीएलएफ 98 प्रतिशत है। इतना ही नहीं, इन दोनों इकाइयों में आयल की खपत भी बहुत कम रही है। सतपुड़ा पावर प्लांट की इस उपलब्धि के लिए मप्र पावर जेनरेटिंग कंपनी मुख्यालय के अलावा स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पावर हाउस सारनी के मुख्य अभियंता को बधाई दे रहे हैं। मुख्य अभियंता ने कहा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश और अधीनस्थ अभियंताओं व कर्मियों के सामूहिक प्रयास से ही इस उपलब्धि को पाना संभव हो सका है। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि सतपुड़ा की दोनों बिजली इकाई ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम रचे। गौरतलब है कि सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट सारनी में 250-250 मेगावाट क्षमता की 10 और 11 नंबर बिजली इकाई है।

टूटा पुराना रिकार्ड

दोनों इकाईयां 15 अक्टूबर 2022 से अभी तक लगातार क्रियाशील हैं। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड दर्ज होना है। दरअसल 10 और 11 नंबर इकाई के नाम 202 और 217 दिनों तक सतत बिजली उत्पादन का पहले से रिकार्ड दर्ज है। सतपुड़ा का यह रिकॉर्ड मई माह में टूट सकता है। यदि यह रिकॉर्ड बना तो सतपुड़ा पावर प्लांट में अब तक की सबसे अधिक दिनों तक सतत बिजली उत्पादन करने वाली 10 और 11 नंबर बिजली इकाई बन जाएगी। सतपुड़ा की दोनों इकाइयों की इस सफलता से बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

इनका कहना है…

सतपुड़ा की 250-250 क्षमता की दोनों इकाइयों ने बेहतर बिजली उत्पादन कर रही हैं। पावर जरनेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हमारी टीम उम्दा कार्य कर सतपुड़ा की सफलता में विशेष भूमिका निभा रहे हैं। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

वीके कैथवार, मुख्य अभियंता सतपुड़ा पावर प्लांट सारनी।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!