खंडवा : छैगांव माखन खंडवा स्थित दिव्य बालाजी नगर में जिले के पहले मान्यता प्राप्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन किया गया। पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी रितेश गोयल का मानना है कि किसी भी प्रकार के जल को पुन: उपयोगी बनाया जा सकता है। इसी के मद्देनजर बालाजी ग्रुप के योगेश गोयल द्वारा छैगांव माखन स्थित दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला रखी गई।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी रहवासियों के घरेलू उपयोग से बचे गंदे जल को स्वच्छ एवम निर्मल बनाएगा जो कि कॉलोनी के ही उद्यानों एवम अन्य कार्यों में उपयोग में लाया जा सकेगा।
इससे पहले भी बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल द्वारा प्राचीन पेड़ो को अपनी एक कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी में स्थानांतरित कर पर्यावरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं रितेश गोयल द्वारा अपनी कॉलोनी में भगवान तिरुपति बालाजी की भव्य प्रतिमा शीघ्र विराजित करने जा रहे हैं। यह देश की पहली प्रतिमा होगी। आधुनिक सुंदर गार्डन के बीच यह प्रतिमा स्थापित होगी।

