रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा : एसएन महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस साप्ताह का आयोजन किया जाएगा। संस्था प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे ने बताया कि रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय रेडक्रास समिति द्वारा एक दिवसीय चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय रेडक्रॉस समिति की संयोजक डॉ शकुन मिश्रा, डॉ परविंदर खनूजा, डॉ अर्चना मोरे, प्रोफेसर खिमिया सिंह एवं समिति के सदस्य डॉ मोहम्मद आरिफ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रेडक्रॉस प्रभारी डॉ शकुन मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में 38 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में सौरव खंडेलवाल ने प्रथम, मयूरी यादव ने द्वितीय तथा स्लोगन प्रतियोगिता में दीपाली चौरे ने प्रथम एवं सौरव खंडेलवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में खिमिया सिंह एवं तस्लीम बेगम ने अपना योगदान दिया।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!