खेत में मृत मिली महिला के साथ 1 दिन पहले पड़ोसियों ने की थी मारपीट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद – सोमवार को नगर के सांगाखेड़ा रोड के पास लगभग 200 मीटर अंदर पालादेवरी पास के एक खेत मैं एक अज्ञात महिला का शव ग्राम कोटवार की सूचना पर सेमरी हरचंद पुलिस को मिली था। महिला के कमर पर एक नीला सा निशान दिखाई दे रहा था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया था और शब को पीएम के लिए सोहागपुर भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि महिला के शरीर में चोट के निशान हैं। सेमरी हरचंद चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतिका मथरिया पति दलसिंह अहिरवार उम्र 55 साल निवासी नांदनेर के साथ मारपीट होना पीएम रिपोर्ट में पाया गया है जिसमे महिला की पसली और बाएं पैर के घुटने की हड्डी टूटी हुई है। मृतिका के परिजन उसके गांव नांदेड़ से आए थे उनके बयान लिए गए उन्होंने बताया 1 दिन पहले घर के बगल मे रहने बाले धन्नालाल अहिरवार ओर उसके परिवार बालो का उसके साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था ईट लाठी-डंडों से से मारपीट करी थी हमारे द्वारा डायरी नांदनेर थाना शाहगंज पहुंचा दी गई है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!