Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने की कगार पर, आज से हड़ताल पर रहेंगे डाक्टर्स

2 min read
Text Size:

ग्रामीण क्षेत्रों काम करने वाली एएनएम ने भी दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी


खंडवा। जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से मरीजों की परेशानियां बढ़ जाएगी। पिछले 10 दिन से संविदा स्वास्थ्य कर्मी पहले ही हड़ताल पर हैं। बुधवार यानि 3 मई से डॉक्टर भी हड़ताल पर जा रहे हैं और 6 मई से ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली एएनएम ने भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं लडख़ड़ाने वाली है। जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के 512, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता 478 और शासकीय चिकित्सा महासंघ के 300 हड़ताल की राह पर है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य अधिकारी भी अब उम्मीदों पर ही भरोसा कर रहे हैं।

खंडवा में डॉक्टर्स ने मंगलवार 2 घंटे कलम बंद हड़ताल की और बुधवार से पूरी तरह हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी। आरके रेवारी अध्यक्ष जिला मेडिकल डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि फरवरी माह में भी सरकार को चेताया था लेकिन शासन ने सिर्फ आश्वासन ही दिया। कोई आदेश नहीं निकाले। उनकी सिर्फ एक ही मांग है, शासन उसे गंभीरता ले। उन्होंने कहा कि वह मजबूरीवश हड़ताल पर जा रहे हैं।

अस्पताल परिसर में ही संविदा स्वास्थ्य कर्मी भी हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने आज शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एएनएम संघ की अंतिम बाला ने कहा पिछले 15 से 20 साल से काम कर रहे हैं लेकिन शासन स्तर पर अभी तक कोई स्थाई हल नहीं निकल पाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि या तो सरकार नियमित करें या 2018 की नीति के तहत उन्हें 90 प्रतिशत मेहनताना दिया जाए। स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन अधर में लटक गया है।

स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टरों की हड़ताल के जाने पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी अब समानांतर व्यवस्था जमाने में जुटे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी शरद हरने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे जूनियर डॉक्टर, बांडेड डॉक्टर से ही काम चलाया जाएगा। नियमित ऑपरेशन आदि स्थगित रहेंगे। बहुत जरूरी होने पर प्राइवेट डॉक्टरों से ऑपरेशन करवाए जाएंगे। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि जल्दी ही कोई हल निकल जाएगा और स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होंगी।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply