Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

छोटे किसानों के लिए शासन बनेगी सुरक्षा कवच- कृषि मंत्री श्री पटेल

2 min read
Text Size:

अल्प प्रवास पर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल खरगोन पहुँचे

खरगोन- प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल सोमवार को अल्प प्रवास पर खरगोन पहुँचे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 3 हजार किसान है। जिसमें 24 लाख 37 हजार किसान फसल का बीमा करवाते है। जबकि 48 लाख किसान 1 हेक्टेयर और 28 लाख किसान 2 हेक्टेयर भूमि वाले छोटे किसान है। जो बीमा नहीं करवा पाते है। यही वो किसान है जो घाटे में होते है। प्राकृतिक आपदा आने पर उनकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाती है। इन किसानों की चिंता शासन कर रही है। छोटे किसानों के लिए शासन सुरक्षा कवच बनेगी। ऐसे किसानों की प्रीमियम शासन द्वारा भरने की योजना का काम चल रहा है। ताकि उन्हें बीमा का भी लाभ दिलवा सकें। वे सोमवार को नन्दगाँव बगुद में अवनी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज फ़ॉर ड्रिप इरिगेशन का शुभारम्भ करने खरगाने सर्किट हाऊस पहुँचे थे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत शासन और मप्र शासन मिलकर जनहित के कार्याे को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए कार्य कर रही है। जून में प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनाओँ को 1-1 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे। इस दौरान कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply