Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कर्मचारी संगठन ने भोपाल में किया प्रदर्शन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों को लेकर नीलम पार्क भोपाल में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि आंदोनल में हरदा जिले से सेकड़ो कर्मचारियों ने सहभागिता कर शक्ति प्रदर्शन किया। श्री शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों की मांगो को लेकर कई बार ज्ञापन एवं आंदोलन के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया, किंतु न्यायोचित मांगो का आज तक निराकरण नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में वर्तमान सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त है। इसी कारण प्रदेश के हजारों लिपिक एवं अन्य कर्मचारी आंदोलन की राह पर है, इस बार कर्मचारी आर पार की लड़ाई के मूड में है। आंदोलन में 52 जिलों के हजारों कर्मचारी शामिल हुए। लिपिक संघ जिलाध्यक्ष ने आंदोलन में शामिल होने के लिए समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply