Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

पुरानी पेंशन हेतु 1 मई को दिल्ली में होगा संसद मार्च  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में आगामी 1 मई को नई दिल्ली में संसद मार्च किया जाएगा। इसमें सभी प्रदेशों के एनपीएसधारी शिक्षक, कर्मचारी, रेलवे, बैंक, स्वास्थ्य सहित राज्य एवम केंद्रीय विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी भाग लेंगे। राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के साथ हरदा जिले के शिक्षक भी इस मार्च में शामिल होंगे। जिले से राज्य शिक्षक संघ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रीता पटेल, जिलाध्यक्ष रामनिवास जाट, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष मालवीय, जिला संयोजक अनिल शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती करुणा मालवीय, राज्य शिक्षक संघ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फरजाना खान के साथ कई शिक्षक कर्मचारी दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply