Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कृषि वैज्ञानिकों ने मूंग फसल का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदा के वैज्ञानिक डॉ.एस के तिवारी, डॉ.सर्वेश कुमार व डॉ.मुकेश बंकोलिया ने ग्राम आलनपुर, करताना, भुन्नास, भुवनखेड़ी, गोगिया, रिजगांव में मूंग फसल का निरीक्षण किया। मूंग की अगेती फसल पर ग्राम आलनपुर में भभूतिया रोग देखा गया, जिसके नियंत्रण हेतु फफूंदनासी दवा क्लोरोथेलोनील की मात्रा 500 ग्राम प्रति एकड़ अथवा टेबुकोनाजोल सल्फर 500 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही मौसम को देखते हुए कृषकों को मूंग फसल का निरंतर निरीक्षण करने की समझाइश दी गई और इल्ली आदि के नियंत्रण हेतु कीटनाशी दवा प्रोफेनोफास व सायपरमेथ्रिन 500 मिली प्रति एकड़ अथवा इंडोक्साकार्व 14.5 एस सी 200मिली प्रति एकड़ की दर से 120-125 लीटर पानी के साथ पॉवर पम्प द्वारा सुबह शाम छिड़काव सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई। कृषकों से अपील की गई कि फसल में किसी अन्य कीट रोग से संबंधित जानकारी हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, कोलीपुरा हरदा में संपर्क करें।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply