Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन की तिथि 3 मई  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि खिरकिया विकासखण्ड की नवगठित ग्राम पंचायतें नीमसराय व लोनी तथा पुरानी ग्राम पंचायत सारंगपुर एवं सिराली नगर परिषद के रामपुरा के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 मई 2023 तक आमंत्रित किए गए हंै। इसके अलावा ग्राम पंचायत कुड़ावा के लिए भी ऑनलाइन आवेदन 4 मई तक आमंत्रित किए गए हंै। उन्होंने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘राशन मित्रÓ पर किये जा सकते है।

—————————-

101 Views
What do you think?

Leave a Reply