निमंत्रण नही मिलने से भाजपा ने सीवरेज प्लांट के भूमिपूजन समारोह का किया विरोध 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – कांग्रेस पार्टी के पार्षद और नपाध्यक्ष सुनीता इंदर बिरला द्वारा सनावद नगर में होने वाले सीवरेज प्लांट कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस भूमि पूजन पर भाजपा ने प्रश्नचिन्ह लगाते हुए समारोह का विरोध किया।विधायक सचिन बिरला ने मिडिया के समक्ष कहा कि सनावद नगर में लगभग 44 करोड़ रु की लागत से होने वाले सीवरेज प्लांट योजना कार्य केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों का संयुक्त प्रोजेक्ट है। लेकिन नपाध्यक्ष,कांग्रेस पार्षद दल व कांग्रेस नेताओं ने आनन-फानन में अनाधिकृत रूप से सीवरेज प्लांट योजना का भूमिपूजन कर दिया। विधायक ने कहा कि भूमिपूजन कार्यक्रम के सबंध में सांसद,भाजपा पार्षद दल,भाजपा नेताओं और नपाधिकारियों को भी कोई सूचना नहीं दी गई ।जबकि अचानक ही इस योजना का भूमिपूजन कर दिया गया। विधायक ने कहा कि सीवरेज प्लांट योजना का विधिवत भूमि पूजन सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,प्रभारी मंत्री कमल पटेल,भाजपा नेताओं एवं नगर के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में जल्दी ही वापस किया जाएगा। उधर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। जबकि सीवरेज प्लांट योजना मूलतः केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की संयुक्त प्रोजेक्ट है। भाजपा पार्षद राजेश अंजने,बंटी राठौर पार्षद प्रतिनिधि सुदीष वर्मा,दुर्गेश परिहार,भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पटेल,श्याम माहेश्वरी,कमल वर्मा ने कांग्रेस द्वारा आयोजित भूमिपूजन समारोह के आनन-फानन में किए भूमिपजन का विरोध किया है। इस बीच सीएमओ विकास डाबर ने कहा कि सीवरेज प्लांट के भूमिपूजन समारोह के आयोजन की हमें कोई जानकारी नहीं थी।

विधायक ने योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सीवरेज प्लांट योजना के तहत नगर में दो पपिंग स्टेशन और खरगोन रोड स्थित अनाज मंडी में विशाल सीवरेज प्लांट स्थापित किए जाएंगे। पंपिंग स्टेशन से नगर का अपशिष्ट जल खींचकर सीवरेज प्लांट में लाया जाएगा । जहा पर अपशिष्ट जल को परिशोधित कर पुनः उपयोग में लेने योग्य बनाया जाएगा। इस योजना के तहत सनावद नगर के प्रत्येक वार्ड में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह योजना दो वर्ष में पूर्ण होगी।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!