नगर विकास सहित स्वछता के प्रति सजग है परिषद :- सुषमा मनोज जगताप

मुकेश सोनी आठनेर नगर में विकास कार्यों सहित स्वच्छता के प्रति नगर परिषद सजग और तत्पर है उक्त विषय की जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देश प्रदेश और नगर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है नगर के प्रत्येक वार्ड में उनके द्वारा शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है नगर के सभी 15 वार्डों में सड़क नालियों के निर्माण और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है नालियों में कीटनाशक मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव लगातार वार्डों में परिषद कर्मचारियों द्वारा हो रहा है। श्रीमती जगताप ने यह भी बताया कि परिषद एवं उनके द्वारा नगर के किसी भी पार्षद के साथ भेदभाव नहीं किया गया है सभी पार्षद मिलकर नगर के विकास और स्वच्छता जैसे कार्यों को करने हेतु सजग और तत्पर है नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनय तपूरे ने भी बताया कि अध्यक्ष और भाजपा के सभी पार्षदों द्वारा नगर परिषद कर्मचारियों को प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई करने संबंध में हिदायत दी गई है कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई और स्वच्छता में कमी या लापरवाही की जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

99 Views

Leave a Reply