
*आठनेर मुकेश सोनी*
आठनेर- देर आए दुरुस्त आए।विगत लगभग 6 माह से नगर की नालियों की ,परिषद द्वारा रखे गए कूड़ेदानो के आसपास की,सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्थित साफ सफाई नही की जा रही थी,ना ही नालियों में पाउडर का छिड़काव हुआ था और ना ही फागिंग मशीन चलाई गई थी।जिससे नगर में गंदगी के साथ मच्छरो व कीटाणुओं के कारण बीमारियो का प्रकोप बड़ा था। इसको लेकर नगरवासियों में खासी नाराजगी थी। इस बात को लेकर सामान्य प्रशासन व राजस्व की सभापति वार्ड 14 की पार्षद श्रीमती गायत्री आजाद ने सी एम ओ का इस और कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया था। लेकिन लंबे समय से इस और ध्यान नही दिया गया तो सभापति द्वारा नाराज होकर दो दिन पूर्व सीएमओ को पत्र लिख कर तत्काल पत्र पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। सभापति की नाराजगी का असर कल देखने को मिला। पत्र के बाद नगर परिषद अपनी कुंभकरणी नींद से जागी और नालियों की सफाई कर पाउडर का छिड़काव कराया व फागिंग मशीन चलाई गई। जिससे नगरवासीयो में प्रसन्नता देखी जा रही है। सभी वार्डवासियों एवं नगरवासियों की ओर से सभापति महोदया के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। वार्डवासियों के द्वारा गायत्री कैलाश आजाद के घर पहुंचकर उनका आभार प्रकट किया गया।
जनता ने मुझे सेवा के लिये चुना है मैं इसके लिये सदैव तत्पर रहूंगी और जनता की आवाज उठाती रहूँगी।
सभापति
सामान्य प्रशासन ,राजस्व,वित्त एवं लेखा विभाग
श्रीमती गायत्री आजाद

