Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
सभी

मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा- जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 6 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र हरदा अंतर्गत हरदा शहर के वार्ड क्र 30 के सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा के अंतर्गत चारखेड़ा के नवीन प्राथमिक शाला भवन में भी 6 अप्रैल को शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर में स्थानीय निकायों की मतदाता सूची को भी सशक्त बनाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान आधार नम्बर कलेक्शन से शेष रहे मतदाताओं का आधार नम्बर ईपिक नम्बर के साथ लिंक कराने की कार्यवाही भी की जाएगी।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply