Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
खंडवा

माखन दादा को सद्भावना मंच ने दी पुष्पांजलि

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा माली कुआं स्थित मंच कार्यालय पर एक भारतीय आत्मा पंडित स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद जैन नेे करते हुए कहा कि नगर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यह माखन दादा जैसी शख्सियत की कर्मवीर भूमि रही है। निकट भविष्य में माखन दादा के नाम से यदि राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होता है तो इस आयोजन में सदभावना मंच सदस्यों सहयोग करेगा। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डा. जगदीशचंद्र चौरे, पूर्व डीएसपी आनंद पाल तोमर, देवेंद्र जैन, सुनील चौरे उपमन्यु, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, सुरेंद्र गीते, तारकेश्वर चौरे, अर्जुन बुंदेला, रजत सोहनी, मुरली कोडवानी, जमनादास लधानी, योगेश गदले, कविता विश्वकर्मा, एमएम कुरैशी, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, चंद्रकुमार सांड, आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्यों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply