Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

कवर कालोनी के मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने की हुई मांग

4 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – प्रदेश सरकार ने नई आबकरी नीति के तहत शराब दुकानों में एक अप्रैल से अहाते बंद करवा दिए ।लेकिन इस घोषणा के बाद हर व्यक्ति के मन में एक सवाल उठ रहा था की शरण दुकानों में अहाते बंद करने के बाद शराब पीने वाले खुले मैदान और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब का सेवन करना शुरू कर देंगे ।जिसके बाद यही सवाल नगर की कवर कालोनी के रहवासियों ने करते हुए । शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग की ।उल्लेखनीय है की इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एलआईसी ऑफिस के सामने एवं कवर कालोनी के मुख्य रास्ते के पास विगत कई वर्षो से अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रही है । जहा आने वाले ग्राहक विगत कुछ वर्षों से रात्रि में कवर कालोनी के मुख्य रास्ते और एलआईसी के पास रिक्त भूमि पर बैठकर शराब का सेवन करते आ रहे है ।इन गतिविधियों के कारण इस महिलाओ को इस मार्ग से आने जाने में भय का माहौल बना रहता है ।जबकि आए दिन इस मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा रहता है।ऐसी स्थिति में कालोनी के रहवासी कई बार जिम्मेदारों को शिकायत कर चुके है ।लेकिन आज तक इस दुकान को नहीं हटाया गया ।जिसके बाद अब कालोनी के रहवासियों ने आबकारी विभाग को एक आवेदन सोपा ।

 

आबकारी विभाग को दिया आवेदन ——

 

कवर कालोनी के जागरूक युवाओं ने आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश गौर को एक आवेदन दिया ।जिसमे उन्होंने बताया की कवर कालोनी के मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रही है । जहा एक अप्रैल से अहाते बंद किए गए है ।जिसके बाद अब असमाजिक तत्त्व खुले मैदान और कालोनी के मुख्य मार्ग और बंद दुकानों के ओटलो पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे है ।जिसके कारण इस मार्ग से जाने वाले कालोनिवासियो में भय का माहौल बना हुआ है।जिसके मद्देनजर इस शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जाए ।ताकि कालोनी में आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।इस दौरान रोमेश विजयवर्गीय,नीलू भाटिया, दीपक पाटीदार,ऋषि भाटिया उपस्थित थे ।

कवर कालोनी के मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने की हुई मांग

शराब दुकान पर अहाते बंद होते ही खुले मैदान और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर पीने लगे शराब

विकास पवार बड़वाह – प्रदेश सरकार ने नई आबकरी नीति के तहत शराब दुकानों में एक अप्रैल से अहाते बंद करवा दिए ।लेकिन इस घोषणा के बाद हर व्यक्ति के मन में एक सवाल उठ रहा था की शराब दुकानों में अहाते बंद करने के बाद शराब पीने वाले खुले मैदान और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब का सेवन करना शुरू कर देंगे ।जिसके बाद यही सवाल नगर की कवर कालोनी के रहवासियों ने करते हुए । शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग की ।उल्लेखनीय है की इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एलआईसी ऑफिस के सामने एवं कवर कालोनी के मुख्य रास्ते के पास विगत कई वर्षो से अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रही है । जहा आने वाले ग्राहक विगत कुछ वर्षों से रात्रि में कवर कालोनी के मुख्य रास्ते और एलआईसी के पास रिक्त भूमि पर बैठकर शराब का सेवन करते आ रहे है ।इन गतिविधियों के कारण इस महिलाओ को इस मार्ग से आने जाने में भय का माहौल बना रहता है ।जबकि आए दिन इस मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा रहता है।ऐसी स्थिति में कालोनी के रहवासी कई बार जिम्मेदारों को शिकायत कर चुके है ।लेकिन आज तक इस दुकान को नहीं हटाया गया ।जिसके बाद अब कालोनी के रहवासियों ने आबकारी विभाग को एक आवेदन सोपा ।

आबकारी विभाग को दिया आवेदन ——

कवर कालोनी के जागरूक युवाओं ने आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश गौर को एक आवेदन दिया ।जिसमे उन्होंने बताया की कवर कालोनी के मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रही है । जहा एक अप्रैल से अहाते बंद किए गए है ।जिसके बाद अब असमाजिक तत्त्व खुले मैदान और कालोनी के मुख्य मार्ग और बंद दुकानों के ओटलो पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे है ।जिसके कारण इस मार्ग से जाने वाले कालोनिवासियो में भय का माहौल बना हुआ है।जिसके मद्देनजर इस शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जाए ।ताकि कालोनी में आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।इस दौरान रोमेश विजयवर्गीय,नीलू भाटिया, दीपक पाटीदार,ऋषि भाटिया उपस्थित थे ।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply