8 अप्रैल को नगर भ्रमण पर निकलेंगे शनिदेव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर- नगर के साहेब लाल नायक द्वारा वार्ड क्रमांक 1 हनुमान मंदिर के बगल में शनि मंदिर का निर्माण कर लिया गया है एवं शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं नगर भ्रमण 8 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से होगा उसके बाद मंत्र उपचार एवं हवन पूजन के बाद भगवान शनिदेव की स्थापना कमलाबाई नायक की स्मृति में बने इस विशाल मंदिर में भगवान शनिदेव की स्थापना होगी एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन भी होगा उक्त संबंध में जानकारी देते हुए किराना व्यवसाई तिलक नायक ने बताया कि हमारी चाची की स्मृति में मंदिर बनाया गया है एवं हमारे चाचा साहेब लाल नायक द्वारा यह मूर्ति स्थापना एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है श्री नायक ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे भगवान शनि देव की झांकी हनुमान चौक से होकर बाजार चौक मेन रोड मुख्य बस स्टैंड से होते हुए चक्रवर्ती मोहल्ला पटेल मोहल्ला राम मंदिर मोहल्ला छोटा बस स्टैंड होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां भगवान शनिदेव का अभिषेक एवं मंत्र उपचार के साथ हवन पूजन कर स्थापना होगी उसके बाद भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा सभी श्रद्धालु भक्तगण भगवान शनि देव के इस भंडारा प्रसादी कार्यक्रम में सभी सादर आमंत्रित है एवं भगवान शनिदेव सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसी इच्छा के साथ यह स्थापना का कार्यक्रम एवं भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है सभी इस में सादर आमंत्रित है श्री नायक ने बताया कि यह मूर्ति पूर्ण रूप से काले पत्थर से निर्मित की गई है यह मूर्ति 7 अप्रैल तक आठनेर पहुंच जाएगी 8 अप्रैल को नगर भ्रमण पर शनिदेव रहेंगे एवं नगरवासी उनका जगह-जगह फुल वर्षा कर स्वागत करेंगे एवं विधिवत स्थापना नगर भ्रमण के बाद ही होगी यह कार्यक्रम में नगर सहित आसपास से भी भगवान शनिदेव के अनुयाई लोग आने की संभावना जताई गई है आयोजक गणों ने बताया कि यह कार्यक्रम में आठनेर ही नहीं आसपास के ग्रामों से भी ग्रामीण 8 अप्रैल को आठनेर पहुंचेंगे एवं भंडारा प्रसादी में शामिल होंगे उक्त जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आयोजन कर्ता के पड़ोसी चेतराम साहू रुरपुरे ने उपलब्ध कराई है

Views Today: 2

Total Views: 136

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!