*आठनेर मुकेश सोनी*
आठनेर नगर में आज चैत्र नवरात्र के बाद माता के दरबार में उनके भक्तों द्वारा जोतजलाकर 5 दिनों के लिए नगरवासी नगर की शांति के लिए भक्तगण माता रानी के भगत के रूप में पूरे नगर में जोगवा मांगेंगे एवं 6 तारीख को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर नाडे गाडे खीचगे वहां माता महारानी के दरबार में तेल चढ़ा कर नगर वासियों की हर पीड़ा का यहां अंत होगा इस संबंध में गणपति बारमासे ने बताया कि आज सर्वप्रथम हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर जो भी भक्त बनते हैं उनके घर से आरतियां पहले हनुमान जी के मंदिर में पहुंचती है भगवान हनुमान जी को हमारे द्वारा आमंत्रण कर बताया जाता है कि हम लोग माता रानी के लिए 5 दिनों की ज्योत जलाकर आठनेर नगर में भक्त बनकर आठनेर वासियों से जोगवा मांगेंगे वह आठनेर की सुख शांति के लिए घर घर जाकर हम उनकी पीड़ा को हरने का प्रयास कर माता रानी के चरणों में उनकी अरदास रखेंगे ऐसी मन्नत कर भगवान हनुमान जी को हमारे द्वारा जोत लगाकर उनसे विदा लेकर फिर हम शीतला माता मंदिर बड़ी माता मंदिर गोगली माता मंदिर राम मंदिर अंबा माता मंदिर एवं मरी माता मंदिर पहुंचते हैं एवं सभी माताओं को आमंत्रण कर उनके पास जोत जलाकर भक्त बनने वाले सभी परिवार के जन माता महारानी के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर माता से चैत्र नवरात्र के बाद 5 दिनों के लिए माता के भगत बनने की उनसे आज्ञा ली जाती है श्री बारमासे ने बताया कि उसके बाद हम लोग अपने अपने निवास पर पहुंचकर उस जोत को 5 दिनों के लिए रखते हैं एवं उसकी स्थापना कर 5 दिनों तक वहजोत को बुझने नहीं दिया जाता है ऐसी व्यवस्था कर हम माता रानी के नाम से घरों से हल्दी लगाकर 5 दिनों के लिए हम निकल जाते हैं हम प्रति दिवस पूरे नगर में घूमते हैं और प्रत्येक घर से उसकी खुशहाली के लिए माता के नाम से उससे जोगवा मांगते हैं उसके बाद सभी भक्तगण नाडे गाडे खींचकर चेत्र के दिन माता रानी के चरणों में अपनी अरदास लगाकर भेंट चढ़ा कर उनसे विदाई लेते हैं
Views Today: 2
Total Views: 110

