Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

अंबा देवी दरबार में नवमी पर होगा विशाल भंडारा

2 min read
Text Size:

 

आठनेर- नगर से 50 किलोमीटर दूर सतपुड़ा की वादियों में बसा यह अंबा देवी दरबार में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर महानवमी पर होने वाले विशाल भंडारे की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है इस संबंध में समिति के अध्यक्ष भोज राव गायकवाड एवं साथी गन जिसमें अजय पप्पू मलिक एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष माता रानी के दरबार में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम तो साल भर होते हैं परंतु शारदीय नवरात्र एवं चैत्र नवरात्र में अंबा देवी दरबार में नवमी के दिन विशाल भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम होता है जिसमें महाराष्ट्र सहित एमपी के भक्त गण अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं माता रानी के दरबार में सभी भक्तों की मन्नत पूरी होती है और कुछ भक्त मन्नत मांगने जाते हैं लगातार 9 दिन तक धार्मिक आयोजनों के साथ यह भंडारा प्रसादी का आयोजन नवमी को प्रातः माता के पूजन अर्चना कर महा आरती के बाद से भंडारा प्रसादी का आयोजन होता है जो देर रात तक चलता है इस संबंध में श्री गायकवाड़ ने बताया कि प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रों में माता रानी के दरबार में महाराष्ट्र एवं एमपी से हजारों भक्तों पहुंचते हैं और माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाकर माता से अपनी मन्नत पूर्ण करने एवं मन्नत मांगने का सिलसिला प्रतिवर्ष इसी तरह चालू रहता है इस वर्ष भी लगभग इस पहाड़ पर माता रानी के दरबार में मंदिर निर्माण सराय निर्माण का कार्य प्रारंभ है उसमें भी कई लोग अपनी मदद कर रहे हैं जिससे यह सिद्ध क्षेत्र आज कभी पहाड़ो में बसा हुआ करता था आज यहां पर हजारों की तादाद में आम जन प्रति दिवस पहुंच रहे है और अपनी मन्नतें पूरी कर रहे हैं

106 Views
What do you think?

Leave a Reply