Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

किसान के खेत में लगी आग पर पाया काबू, बड़ी घटना होने से बची

1 min read
Text Size:

आठनेर- नगर के कृषक मस्जिद खां दीवान के खेत में लगे 50 एकड़ के रकबे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया परंतु समय रहते फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की सूझबूझ से एवं किसानों द्वारा आग पर तुरंत काबू पाया गया इस संदर्भ में बताया गया कि अन्नू घोरसे द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई फायर ब्रिगेड के कर्मचारी राजेश राणे संदीप मानकर प्रवीण गोलू पिपरोले आदि सभी फायर कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पहुंचे एवं उन्होंने गेहूं में लगी आग को बुझाने का भरपूर प्रयास कर आग पर काबू पाया एवं किसान का 50 एकड़ का गेहूं जलने से बचाया इस संबंध में अ न्नू घोरसे ने बताया कि आग की लपटें अचानक उठते दिखी जिस कारण मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी एवं आसपास के सभी किसानों ने आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे तभी फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और उन्होंने भी तुरंत पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया जिससे किसान का 50 एकड़ का गेहूं बच गया

99 Views
What do you think?

Leave a Reply