Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

गाडरापुरा में जीवनम स्वास्थ्य शिविर आज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर जीवनम स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने बताया कि जीवनम स्वास्थ्य शिविर 28 मार्च को विकासखण्ड हंडिया के ग्राम गाडरापुरा में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी भी बनाए जाएंगे तथा गर्भवती महिलाओं का चेक अप एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जीवनम स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply