फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने खिरकिया में सिंध वाले बाबा के पास से हुई 1 लाख 90 हजार की चोरी के अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। इसी प्रकार उन्होने फरार आरोपी शिवा उर्फ राजा उर्फ निखिल गोस्वामी पिता विमल गोस्वामी निवासी खेड़ीपुरा हरदा की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति फरार आरोपियों को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!