खंडवा। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खंडवा लोकसभा के पूर्व सांसद अरुण यादव ने अपना विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा 24 मार्च का दिन देश में काला दिवस के नाम से जाना जाएगा। इस देश में सत्य बोलने की, सच बोलने की आजादी को समाप्त किया जा रहा है। तानाशाह केंद्र सरकार ने जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी को डिसकॉलिफाईड कर दिया है उससे ऐसा लगता है, पार्लियामेंट में सही भी बोलने की आजादी नही हैं। इस देश में महाघोटाले होते है। अडाणी, अम्बानी महाघोटाले करते है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नही होती, जो सत्य बोलता है उसके खिलाफ इडी को, सीबीआई को लगा दिया जाता है। आज का दिन देश में काले दिवस के नाम से जाना जाएगा। मैं कहना चाहता हूं कि पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ में ताकत से खड़ी है। हम सब कंधे से कंधा मिला कर इस लड़ाई में उनके साथ है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। हम लड़ेंगे और इनसे जीतेंगे।

