Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

उधारी में डीजल न देने पर पेट्रोल पंप संचालक से मारपीट

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नेशनल हाईवे पर स्थित तलाई टप्पर के समीप एसजी फ्यूल स्टेशन के संचालक रोहन अग्रवाल एवं उनके भाई अधिवक्ता अमित अग्रवाल ने हंडिया थाना पहुंचकर देवास ग्राम में रहने वाले वीरेंद्र उर्फ बिंदु पटेल के विरुद्ध गाली गलौच एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया है। रोहन अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि २३ मार्च को वह अपने पेट्रोल पंप पर थे। तब देवास ग्राम वाले बिंदु पटेल ने बोरिंग मशीन उधार डीजल लेने के लिए मेरे पेट्रोल पंप पर भेजी थी। मैंने मोबाईल से बिंदु पटेल से चर्चा की और कहा कि डीजल मैं नगद में ही दूंगा। उसने कहा कि मैं नगद दूंगा, आप डीजल बोरिंग मशीन में डाल दो। मैंने बोरिंग मशीन में १ हजार लीटर डीजल दे दिया और उसका पैसा ९४ हजार ५०० रुपए हुआ था, जो वह बोरिंग मशीन के ड्रायवर ने नहीं दिया और कहा कि विरेंद्र पटेल आकर दे जाएंगे। शाम तक वह पैसे देने नहीं आए, आज २४ मार्च को दोपहर ३ बजे वही ड्रायवर बोरिंग मशीन में डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर आया। मैंने ड्रायवर से कहा कि पहले कल के डीजल का भुगतान कर दो। ड्रायवर बोला में डीजल के पैसे दे रहा हूं। उसने मुझे ९४ हजार ५०० रुपए जो कि पूर्व का भुगतान था, वह कर दिया। मैंने आज जो उसे डीजल चाहिए था जब उसका भुगतान मांगा तो उसने फोन लगाकर विरेंद्र पटेल को बुलाया, जब विरेंद्र पटेल आया और पैसे की बात को लेकर मुझे गालियां देने लगा। मैंने गालियां देने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगा। पेट्रोल पंप पर मौजूद मेरा भाई अमित अग्रवाल जब उसे समझाने आया तो उसके साथ भी विरेंद्र पटेल मारपीट कर गाली गलौच करने लगा। आरोपी ने डीजल उधार न देने पर दोनो को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर भादंवि की धारा २९४, ३२३, ५०६ के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नहीं हुई गिरफ्तारी तो व्यापारी संघ करेगा आंदोलन

घटना के विरोध में आज स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारी संघ एवं वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक आयोजित की गई। आए दिन दबंगों द्वारा व्यापारियों को धमकाने और मारपीट की जो घटनाएं हो रही हैं। इसमें पुलिस यदि शीघ्र कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो व्यापारी संघ आंदोलन की राह पकड़ेगा। सामाजिकजनों और व्यापारी संघ ने आज इसकी रणनीति बनाई।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply