Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

सद्भावना मंच के स्थापना दिवस पर काटा केक

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। सर्वधर्म समभाव एवं नगर में व्याप्त जन समस्याओं को हल करने, जरूरतमंद की मदद के पवित्र उद्देश्य को लेकर लगभग 18 वर्ष पूर्व समाजसेवी संस्था सद्भावना मंच का गठन किया गया था। शुक्रवार को मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विशाल केक मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा काटकर संस्था का स्थापना दिवस सदस्यों की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों द्वारा मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नागरिक अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात मंच अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा आशा धाम पहुंच कर असहाय व जरूरतमंदों को फल, मिठाई का वितरण किया। वहीं शाम में नानक बजाज के निवास पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटा गया। इस मौके पर पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, प्रमोद जैन, डा. जगदीशचन्द्र चौरे, प्रदीप जैन, मनीष गुप्ता, डा. एमएम कुरेशी, नदीम रायल, कन्हैया मंडलोई, एनके दवे, गोपाल गीते, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, सुरेश मालवीया, तारकेश्वर चौरे, मुरली कोडवानी, योगेश गदले, रजत सोहनी, त्रिलोक चौधरी, राहुल महाजन, रमाकांत पांडे, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, सुंदर महाजन, प्रदीप पासकल, राहुल महाजन, अतुल राउत, कैंलाश पटेल, कमल नागपाल, ओटो जोसेफ, जमनादास लधानी आदि सहित अनेक मंच सदस्यों ने श्री जैन को मंच के स्थापना दिवस की बधाइयां दी गई। अंत में श्री जैन ने सभी का आभार माना।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply