भगवान महावीर जन्मोत्सव : भजनों पर किया नृत्य, झुलाया पालना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर की जन्मजयंती को लेकर समाज में तैयारियां शुरू हो चुकी है और समाज के अलग-अलग मंडलों द्वारा भजन संध्या के साथ विनती के बुलावों का आयोजन शुरू हो चुका है। भगवान महावीर स्वामी की जन्मजयंती सकल जैन समाज द्वारा 3 अप्रैल को धार्मिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके पूर्व अलग-अलग संगठनों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। प्रबुद्ध पोरवाड़ मंच की प्रतिभा डा. शैलेन्द्र ज़ैन ने बताया कि श्रीनगर कालोनी में आयोजित भजन संध्या में समाज की सभी उम्र की महिलाएं जैन ध्वज के पांच रंग की साड़ी पहनकर शोभायमान हुई। समाज के विभिन्न मंडल की महिलाओं ने बहुत ही भक्ति पूर्ण भजन गाए और भक्ति की। माता त्रिशला के रूप में प्रतिभा जैन एवं राजा सिद्धार्थ के रूप में रेखा जैन, बालक वर्धमान के रूप में नैवेद्य डॉक्टर रॉबिन जैन को झुलाया गया। साथ में संयोगिता जैन, सुनीता जैन, सोनल जैन, सुषमा जैन, राजकुमारी जैन, मीना जैन ने बहुत ही भक्ति पूर्ण नृत्य किया और पालना झुलाया। अंत में सभी ने मिलकर सामुहिक झालरे दिए। भक्ति संध्या कार्यक्रम रात्रि 8 बजे शुरू हुआ जो रात्री 10 बजे तक चला। भजन संध्या के अंत में पारिजात फाउंडेशन सोसायटी द्वारा गन्ने के रस का वितरण किया गया।

आज पोरवाड़ सामाजिक मंच की भजन संध्या

पोरवाड़ सामाजिक मंच अध्यक्षद्वय प्रेम जैन एवं आशिमा जैन ने बताया कि शनिवार को मंच के तत्वावधान में सुमधुर भजनों की भजन संध्या सराफा स्थित पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में रखी गई है जिसमे भगवान महावीर का सुंदर पालना सजाया जाएगा जो कि आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि मंच की भजन संध्या में सकल जैन समाज के महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे सादर आमंत्रित है। भजन संध्या के पश्चात मंच की ओर से प्रभावना का वितरण भी किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!