अनूप जलोटा के भजनों पर झूम उठे श्रोता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, खंडवा। नववर्ष गुड़ी पड़वा पर शहर में कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजन कर नूतन वर्ष का अभिनंदन अपने-अपने अंदाज में किया गया। वहीं शहर में अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करने वाली पूर्व सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा अनाज मंडी प्रांगण में अनूप जलोटा की भजन संध्या का आयोजन किया। रात्रि 9.30 बजे शुरू हुई भजन संख्या में अनूप जलोटा ने ऐसा समा बांधा कि श्रोता 12 बजे तक भजनों में डूब कर झूमने लगे। अनूप जलोटा ने भजनों के साथ किशोरदा के गाए फिल्मी गानों की भी प्रस्तुति दी। तबला और गिटारवादक के साथ सुरों की जुगलबंदी करते हुए जलोटा ने ऐसी लागी लगन मीरो हो गई मगन.., श्याम तेरी बंशी पुकारे राधानाम… तेरे मन में राम रोम-रोम में राम रे.., श्याम पिया मोहे रंग दे चुनरिया…, यशोमती मैया से बोले नंदलाला…, प्रभु जी तुम चंदन मैं पानी…, जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम.. और दुनिया चलेना श्रीराम के बिना रामजी चले ना हनुमान के बिना जैसे सुमधुर गीतों के साथ देशभक्ति और फिल्मी गीत से नववर्ष में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक राम दांगोरे, नारायण पटेल, जिपं अध्यक्ष कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, सांसद प्रवक्ता सुनील जैन सहित शहर के गणमान्य नागरिक व समिति के सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।

74 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!