पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बनाई रणनीति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षक संघ ब्लॉक हरदा की बैठक गुरूवार को पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर हरदा में संपन्न हुई। बैठक में तय किया कि प्रशासन विकासखंड स्तरीय लोक सेवक समस्या निवारण शिविर का आयोजन करने जा रहा है। जिसका प्रथम चरण खिरकिया, द्वितीय चरण टिमरनी और तृतीय चरण 25 मार्च को हरदा में शिविर लगेगा। जिसमें अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों की ज्वलंत समस्याएं शिक्षक प्रमुख रूप से रखें। इस संबंध में आवश्यक बिन्दूओं से अवगत कराया गया। साथ ही अन्य सदस्यों के संज्ञान में लाने को कहा गया। ब्लाक अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि हरदा प्रदेश का पहला जिला है, जहां शिक्षकों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसके लिए संघ ने प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली के को लेकर कारगर रणनीति भी बनाई गई। इसके अलावा अन्य संगठनात्मक बिंदु पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष रामनिवास जाट, कार्यकारी जिलाध्यक्ष गणेश पटवारे, उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, कोषाध्यक्ष ओपी वर्मा, नीतीराज चंदेल, गंगाधर भोपते, नारायण मातवा, ऋषि लोवंशी, नेमीचंद विश्नोई समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!