अनोखा तीर, कालापीपल। पुलिस टीम का माफियाओं के खिलाफ फिर जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। थाना प्रभारी रवि भंडारी ने अपनी सक्रियता के चलते नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी रखा हुआ है। जिला शाजापुर में लगातार आठ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने रिकॉर्ड भी इस थाना प्रभारी के नाम रहा है। इससे पहले अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों से लाखों रुपए के हथियार बरामद किए थे। इसके बाद इनकी पुलिस टीम ने क्षेत्र में एक बार फिर ताबड़तोड़ छापामारी के बाद अफीम माफिया से 3 हजार 564 पौधे, 225 किग्रा करीबन 30 लाख रुपए का जब्त कर रिकॉर्ड कायम किया था और अब पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा चुरा के अवैध धंधे में शामिल लोगों को धर दबोचा है। डोडा चुरा तस्करी करने वाले दो आरोपियों से 10 किलो 780 ग्राम अफीम डोडा चूरा कीमत करीब ६० हजार रुपए का बरामद किया है।
थाना प्रभारी रवि भंडारी की लगातार सफलता
शाजापुर पुलिस कप्तान जगदीश डावर द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे थे। इसी तारतम्य में एएसपी टीएस बघेल, एसडीओपी शुजालपुर दयाराम माले के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ का धंधा करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु कालापीपल के थाना प्रभारी रवि भंडारी के नेतृत्व में समाज में नशे का कारोबार करने वालों पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही सतत की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इन पूर्व की कार्यवाहियों के लिए थाना प्रभारी रवि भंडारी को नगद इनाम के साथ पुरस्कृत भी किया जा चुका है। इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना लिया है।
10 किलो 780 ग्राम निकला अफीम डोडा चूरा
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति कालापीपल नगर के पंचमुंखी चैराह पर एक बैग में अफीम डोडा चूरा लिए खड़े हंै। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर तत्काल पुलिस द्वारा पंचमुखी चौराहा जाकर देखा तो दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखे और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, जिसे फोर्स व पंचान की मदद से पकड़ा गया। जिसके बाद नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम किसनलाल पिता देवीलाल तंवर राजपूत निवासी ग्राम खोली तहसील बकानी थाना रडलई जिला झालावाड राजस्थान एवं कमलेश पिता रामनारायण तवंर राजपूत निवासी ग्राम गिरधरपुरा तहसील बकानी थाना रटलई जिला झालावाड राजस्थान का होना बताया। जिससे प्राप्त मुखवीर सूचना के संबंध में पुछताछ कर बैग की तलाशी ली गई। जिसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम का डोडा चूरा होना पाया गया। उक्त डोडा चूरा का वजन करते 10 किलो 780 ग्राम निकला, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कालापीपल रवि भंडारी, उप निरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, प्रधान आरक्षक शिवराज पटेल, विवेक गोस्वामी, विनोद पटेल, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, नयन यादव, करण वर्मा, प्रंशात भदौरिया, संजय जावरिया, सुमित पटेल की मुख्य भूमिका रही।
इनका कहना है
कालापीपल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनैतिक गैर कानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गलत काम करने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
– रवि भंडारी, थाना प्रभारी कालापीपल।
Views Today: 2
Total Views: 98

