धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीराम के बाल सखा निषाद राज की जयंती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी निषाद राज जयंती आगामी 26 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। अखिल भारतीय मांझी सभा के जिलाध्यक्ष सुनील केवट ने बताया कि श्री केवट निषादराज जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान हरदा एवं टिमरनी में समाज के आदर्श भगवान श्री केवट निषाद राज की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यहां जारी विज्ञप्ति में सुनील केवट ने कहा कि हमारी समाज के इष्ट देव निषादराज निषादों के राजा का उपनाम है। वे श्रंृगवेरपुर गौरखपुर के राजा थे। उनका नाम गुह था। वे निषाद समाज के थे और उन्होंने ही वनवासकाल में भगवान श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण भैया को केवट से कहकर गंगा पार करवाया था। वह भगवान श्रीराम के बाल सखा थे। भगवान श्रीराम और निषाद राज गुह ने एक ही गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त की थी। तब से कहार भील निषाद समाज आज भी इनकी पूजा करते हंै। निषादराज ने प्रभु श्रीराम को केवट से कहकर गंगा पार कराया। वह श्रंृगवेरपुर गोरखपुर, उप्र के राजा थे। वनबास के बाद श्रीराम ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई। सुनील केवट ने सभी सामाजिक बंधुओं से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!