अनोखा तीर, हरदा। सिंधी समाज ने गुरूवार को झूलेलाल जयंती भक्तिभाव व धूमधाम से मनाई। इस दिन सुबह से ही भगवान झूलेलाल की अरदास प्रारंभ हो गई थी। वहीं सुबह साढ़े 8 बजे भगवान की महाआरती की। तत्पश्चात भजन-कीर्तन किए गए। इसके बाद दोपहर 12 बजे गुरू ग्रंथ साहिब का 7 दिवसीय पाठ के समापन अवसर पर भोगसाब का आयोजन हुआ। दोपहर 1 बजे भंडारा प्रसादी शुरू की गई। जिसमें सिंधी समाज के लोगों ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। इस दिन पूरी समाज एकजुट नजर आई। झूलेलाल उत्सव समिति के अध्यक्ष अमर रोचलानी ने बताया कि जयंती पर्व पर कॉलोनी स्थित मंदिर में विशेष कार्यक्रम हुआ। यहां विगत तीन दिन धार्मिक अनुष्ठान जारी था। इसी दिन समाज के युवाओं ने विशाल वाहन रैली निकाली। वहीं देर शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के महिला-पुरूष समेत बुजुर्ग व बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर अजनाल नदी के पेढ़ीघाट पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसी दिन रात्रि में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी ्रप्रतिभागियों को पुरूस्कार बांटे गए। वहीं अंत में समाज के सभी सदस्यों का सहभोज कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष तोलाराम असरानी, नारायणदास खेरवानी, जयपाल धामेजा, राजू हाशाणी, गुलाब बर्लारी, राजकुमार धमनानी, मनोज केशवानी, करैया धमनानी, नंदलाल कपूर, राजेश हाशाणी, आकाश पाहूजा, नरेश पाहुजा समेत अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

चुनाव समिति का सम्मान
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रोचलानी ने बताया कि जयंती पर्व पर चुनाव समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया। जिनके मार्गदर्शन में हाल ही में समाज के चुनाव सम्पन्न हुए हैं। समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी उनकी भूमिका की सराहना की।
18 विजेताओं को बांटे पुरूस्कार
रोचलानी ने बताया कि झूलेलाल जयंती को धूमधाम व उत्साह के साथ मनाने के उद्देश्य से समाज की महिला वर्ग व बच्चों के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। जिसके विजयी प्रतिभागियों को समाज के वरिष्ठजनों ने पुरूस्कार प्रदान किए। वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरूस्कार दिया है।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष तोलाराम असरानी, सुरेश विहानी, गुरमुख,सुनील छावड़ा,हरीश पेशवानी,सूरज धमनानी,नवीन असरानी,राहुल आहूजा,नीरज पेशवानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
Views Today: 2
Total Views: 88

