आयुष स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु एक दिवसीय आयुष महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आयुषी-नारी सशक्त-नारी थीम पर संचालनालय आयुष एवं कलेक्टर जिला खंडवा के आदेशानुसार आयुष विभाग खंडवा द्वारा नगर निगम प्रांगण में प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर से कुल 990 रोगी लाभान्वित हुए, जिसमें आयुर्वेद के 403 होम्योपैथिक 269, यूनानी के 318, योग द्वारा लाभान्वित 71 मधुमेह की जांच से 63 लोग लाभान्वित हुए। 38 रोगियों द्वारा आयुष क्योंर ऐप डाउनलोड किया गया। 47 रक्षा की एवं 190 त्रिकटु के पैकेट का वितरण किया गया। देवारणय योजना के अंतर्गत इस शिविर के द्वारा 60 औषधीय पौधों का भी वितरण किया गया। आयुर्वेद होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सकों डॉ. वर्षा रानी वैश्य, डॉ. एसएन वर्मा, डॉ. रुपेश अग्रवाल, डा. सुधाकर गुडगे, डा. दिलीप सोलंकी, डा. मनीष द्विवेदी, डा. राजेश भगवते द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डा. मंगला भागवत, योग विशेषज्ञ आशा उपाध्याय, विधायक देवेंद्र वर्मा, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा की उपस्थिति में संपादित किया गया। कार्यक्रम का आभार जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर अनिल वर्मा माना।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!