खंडवा। जिले की पंधाना विधानसभा के भाजपा विधायक राम दांगोरे बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का जायजा लिया। पंधाना के विधायक राम दांगोरे अपनी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव के खेतों में पहुंचे और किसानों की खराब हुई फसलों को देखा। जिले में पिछले दस दिनों में अलग अलग क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिससे जिले के कई किसानों की फसलों पर बड़ा असर पड़ा है। इसी को लेकर जिला प्रशासन कि टीम किसानों के खेतों में सर्वे का कार्य कर रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंधाना के विधायक राम दांगोरे किसानों की खराब हुई फसलों का जायजा लेने उनके खेतों में पहुंचे। इस दौरान पंधाना विधायक राम दांगोरे के साथ पंधाना के एसडीएम कुमार सानू और राजस्व की टीम भी मौजूद रही। विधायक राम दांगोरे ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के साथ हैं। जिन किसानों की फसल 50 प्रतिशत से ज्यादा खराब हुई उन्हें 32 हजार रुपए मुआवजा और बीमा अलग से दिलवाया जाएगा। हॉर्टिकल्चर की फसलों का मुआवजा अलग मिलेगा। साथ ही जिन किसानों पर कर्ज है उनके कर्ज जमा करवाने और उपज खरीदने की तारीख भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सरकार किसानों के साथ हैं।
Views Today: 2
Total Views: 90

