Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

पालवाली समाज ने आशापूर्णा माता की निकाली शोभायात्रा

1 min read
Text Size:

 

खंडवा। हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में पालीवाल समाज द्वारा कुलदेवी मां आशापूर्णा माताजी की शोभायात्रा गुरुवार को शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जगह जगह पर इस शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पालीवाल समाज द्वारा कुलदेवी आशापूर्णा माता जी की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन के साथ ही मातृशक्ति भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का स्वागत शहरवासियों के साथ ही खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने करते हुए मातारानी की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश प्रदेश व सभी के सुख समृद्धि की प्रार्थना कर सामाजिक बंधुओं को शोभायात्रा की शुभकामनाएं दी। यह शोभायात्रा पालीवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर खड़कपुरा, मेडिकल चौराहा, टाउन हॉल, नगर निगम, मुंबई बाजार, बुधवारा होते हुए हरीगंज से धर्मशाला पहुंची। यहां भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। शोभा यात्रा का विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ ही अशोक पालीवाल, रामगोपाल शर्मा, सुनील जैन ने स्वागत कर सामाजिक बंधुओं को शुभकामना दी। शोभायात्रा में समाज के राकेश पालीवाल दिनेश पालीवाल नीरज पालीवाल गोलू पालीवाल संतोष पालीवाल समाज, शैलेश पालीवाल के साथ ही पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

106 Views
What do you think?

Leave a Reply