खण्डवा। नववर्ष गुड़ी पड़वा पर भारत विकास परिषद शाखा द्वारा शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर प्रात: सूर्य को अर्घ देकर गुड़ी बांधकर पूजन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के चारो ओर रांगोली सजाई जाएगी। शाखा के मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती ने बताया कि नव वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर सुबह 7 बजे घंटाघर चौक पर सूर्य को अर्ध देकर शहर की शांति और विकास के लिए गुड़ी बांधकर पूजन किया जाएगा। सुबह 8 से 10 तक शहर वासियों के लिए रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें घंटाघर के चारों ओर रंगोली सजाई जाएगी। इसमें कोई भी प्रतियोगी भाग ले सकता है। शाम को 1100 दीपों से घंटाघर को ज्योतिमय किया जाएगा। तत्पश्चात भारत माता की आरती की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगी को पुरस्कृत किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष अनंत अरझरे, सचिव रूपेश पालीवाल, संरक्षक सुरेंद्र सिंह सोलंकी, अश्विनी भाटे, डॉ मनोहर हिंदुजा, डा. शिवशंकर गुर्जर, परमजीतसिंग नारंग, डॉ भरत सोनी, हिंदू जागरण मंच के डा. अनिष अरझरे, कोषाध्यक्ष प्रवीण लाड, देवेंद्र सिंह सोलंकी, अजय लाड, हेमंत आंगले विनय सोनी, जितेंद्र वर्मा, अजय गुप्ता, प्रीतम राठौर, डा. नरेंद्र लाड, डा. चंद्रशेखर सोहनी आदि सभी सदस्यों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।
Views Today: 2
Total Views: 100

