पंधाना विधायक राम दागोरे ने विधानसभा में रखी अपनी बात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा।। चुने गए जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र का विकास कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निदान कर सके। इन दिनों भोपाल में विधानसभा सत्र चल रहा है। चलती विधानसभा में पंधाना के विधायक राम दांगोरे द्वारा अपने क्षेत्र के विकास के लिए पुरजोर तरीके से संबंधित मंत्रियों से मांग रखी। वहीं बजट के समर्थन में आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बखान करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंधाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम दांगोरे, इंजीनियर भी है, बेवाक अपनी बात रखते हैं। इसी तारतम्य में भाजपा की सरकार ने आदिवासियों के हित में कौन कौन से कार्य और योजना लाए, साथ ही शहीद जननायक टंट्या मामा भील की जन्म स्थली बड़ोदा अहीर पंधाना विधानसभा क्षेत्र का गांव है। वहां स्मारक और विशाल प्रतिमा के साथ 28 करोड़ रोड की स्वीकृति मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दी है। साथ ही आदिवासियों के कान के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान और हमारी सरकार ने गौरव दिवस पर पेसा कानून लाकर आदिवासियों के दिलों को जीता है। साथ ही विधायक राम दांगोरे ने मुख्यमंत्री के साथ ही सिंचाई मंत्री से अनुरोध किया कि मेरे क्षेत्र में छैगांव माखन उद्वहन सिंचाई योजना कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए धन्यवाद। इसके बावजूद भी कई गांव इस योजना से छूट गए हैं उन्हें भी योजना में जोड़कर उनके खेतों तक भी पानी पहुंचाने का उपकार करे ताकि अन्नदाता किसान अपनी फसल पैदा कर सके। इसके अतिरिक्त अनेक बातें विधानसभा में उठाई।

143 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!