पुनासा-सनावद मार्ग पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। जिले में पुनासा-सनावद मार्ग पर थाना धनगांव के क्षेत्रांतर्गत ग्राम करौली में ग्रामीणों से भरा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सनावद में भूतड़ी अमावस्या पर सुरक्षा इंतजाम में तैनात सभी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को सनावद अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया है। पिकअप में 35 से अधिक लोग सवार थे। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। धनगांव थाना के एसआइ गजेंद्र पंवार के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम करौली और बखरगांव के बीच सुबह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल 16 ग्रामीणों में दो की हालत ज्यादा गंभीर है। मामूली चोट वालों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, वहीं 10 घायलों को इंदौर रेफर किया है। बाकी 6 घायलों का इलाज सनावद अस्पताल में चल रहा है। भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा स्नान और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आगर मालवा जिले के ग्रामीण लोडिंग पिकअप वाहन में सलकनपुर देवी धाम से ओंकारेश्वर आ रहे थे। वाहन का टायर फटने से संतुलन बिगडऩे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होना बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो ग्रामीण गंभीर होने से उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

157 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!