Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

बाइक चोर और खरीददार को दबोचा, चोरी के 7 वाहन जप्त

3 min read
Text Size:

खंडवा। मोटरसाइकिल की चोरी पुलिस और लोगों की परेशानी बन गई थी। एक क्लू ऐसा मिला के पुलिस ने कुछ वाहन चोरों से सात मोटरसाइकिल जप्त कर ली। ये आदतन बाइक चोर बताए जा रहे हैं। जप्त वाहन में नारायण नगर निवासी ओमप्रकाश रघुवंशी की बाइक भी है। सभी सात वाहनों की कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। चोरों के साथ कुछ खरीददारों को भी पुलिस पकड़कर लाई है। यह खंडवा और बुरहानपुर जिलों के हैं।

थाना कोतवाली खंडवा पर फरियादी ओमप्रकाश पिता गोविंदराम रघुवंशी उम्र 54 साल निवासी स्टेडियम के पास खंडवा ने रिपोर्ट की थी उसके घर सामने से कोई बदमाश होण्डा साइन मोटर सायकल कोई चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट थाना कोतवाली खंडवा पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उनके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पड़ताल की गई।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सीमा अलावा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर द्वारा थाना कोतवाली खंडवा पर टीम गठीत की। आसपास के स्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरा देखे। जिसमें एक व्यक्ति उक्त मोटर सायकल ले जाते हुए दिखाई दिया। उक्त फोटो पर मुखबीर सुचना प्राप्त हुई की उक्त फोटो का व्यक्ति पंधाना का मनोहर है। टीम द्वारा मनोहर पिता हौसीलाल मोरे जाति भील उम्र 50 साल निवासी एलआईजी कालानी खंडवा को तलाश कर पूछताछ की गई।

आरोपी द्वारा उक्त मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसने बताया उक्त मोटर सायकल इंदर पिता रघु भीलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम इटारिया थाना निम्बोला, बुरहानपुर को बेच दी है। आरोपी से खंडवा से अन्य वाहन चोरी के संबंध में पुछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया।

इन स्थानों से उड़ाई बाइक  

कुछ दिन पूर्व मोहनलाल स्कूल के पास से हिरो स्पेण्डर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 12 एमएल 6361 को चुराना व वर्ष 2021 में वैकुण्ड नगर से मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक एमपी 09 एनएफ 5569, वर्ष 2022 में होण्डा साइन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 12 एमवी 2614 को सिविल लाईन खंडवा से, होण्डा साइन मोटर सायकल क्रमांक एमआर 5215 को कसाईपुरा खंडवा से और वर्ष 2021 में होण्डा साइन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 10 एमटी 2060 को धनगाँव से एव होण्डा साइन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 09 बीबी 7832 को अन्य स्थानों से चुराई थी। उक्त मोटर सायकल में से 03 मो.सा. इंदर पिता रघु भीलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम इटारिया थाना निम्बाला बुरहानपुर को बेच देना बताया तथा 04 मोटर सायकल उसके घर पंधाना में होना बताया।

इंदर पिता रघु भीलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम इटारिया थाना निम्बोला. बुरहानपुर के कब्जे से 03 मोटर सायकल जप्त की गई। 04 मोटर सायकल मनोहर मोरे से जप्त की गई है। कुल 07 मोटर सायकल बरामद करने कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों की पुलिस रिमाण्ड लेकर आरोपियों से अन्य मोटर सायकलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को गिरफ्तार एवं माला जप्त करने में उनि भुवान वास्कले सउनि दिनेश डॉवर, सउनि रामेश्वर सिंह कसाना, सउनि मदन कारभार, अमित यादव, सतपाल, अनिल बछाने, अरविन्द तोमर एवं धर्मेन्द अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

 

104 Views
What do you think?

Leave a Reply