Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में आज निकलेगी भव्य भगवा यात्रा

1 min read
Text Size:

देवास। हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व के शुभ अववसर पर बजरंग सेना संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 16 वे वर्ष भी  भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिन्दुत्व एकता दिखाने के उद्देश्य एवं धर्म रक्षा के संकल्प के साथ भव्य भगवा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा संयोजक एवं संगठन संस्थापक एडवोकेट उमेश चौधरी ने बताया कि भगवा यात्रा 22 मार्च, बुधवार को शाम 5 बजे रामदेव मंदिर सयाजी द्वार से पंचमुखी हनुमान जी महाआरती के साथ प्रारंभ होगी। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कालानी बाग स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। यात्रा पश्चात महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। संगठन ने समस्त हिन्दू समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म ध्वजा का परचम लहराने की अपील की है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply