Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

आज से चैत्र नवरात्र शुरू, माता टेकरी पर तैयारियां पूर्ण

1 min read
Text Size:

देवास। आज से चैत्र नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। नवरात्रि में माता टेकरी पर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते है। नवरात्रि को लेकर शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति द्वारा नवरात्र के चलते आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों माता मंदिरों के आसपास सहित रपट मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे है। तैयारियां का दौर अब अंतिम चरणों में है। कल शाम से माता टेकरी पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु कर दी गई।
गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए रपट मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। रपट मार्ग पर बेरिकेट्स लगाने का कार्य लगभग उपर से नीचे लगभग पूर्ण हो चुका है। इधर आज भूतड़ी अमावस्या होने के चलते कई श्रद्धालु सुबह से माता टेकरी पर माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि नेमावर व धाराजी नर्मदा नदी में स्नान करने जाने के पहले कई ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु पहले माता टेकरी पहुंचते है और दोनों माताओं के दर्शन करने के बाद नर्मदा नदी में स्नान करने जाते है।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply