आज नवरात्रि से श्री राम नवमी तक प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच धर्म जागरण हेतु वर्षो से कराता आ रहा है आयोजन
देवास। राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच द्वारा चैत्र नवरात्री से श्री राम नवमी तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन श्री राम मंदिर कृष्णपुरा में किए जायेंगे। मंच के गेरू लाल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 22 मार्च को नवरात्रि (गुड़ी पड़वा) पर श्री रामरक्षा स्त्रोत पाठ के साथ हुआ। 23 मार्च को श्री सत्य साईं सेवा मण्डल के भजन होंगे। 24 मार्च को श्री राम भक्त मंडल द्वारा श्री राम नाम जय का नाम स्मरण होगा। 25 मार्च को सुनील आयाचित तथा बाल कलाकार नेहल आयाचित द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन होगा। 26 मार्च को श्री राम वनगमन व वनवासी पर विलास राव देशपाण्डे के प्रवचन होंगे। साथ ही ललीत मनोहर नागपुरकर इंदौर का संगीत होगा। 27 मार्च को संगीता सुपेकर देवास का कीर्तन होगा। तदोपरांत चैत्र गौरी हल्दी कुंकु होगा। 28 मार्च को दिव्य संपर्क विषय पर लता श्रीवास्तव के प्रवचन होंगे। 29 मार्च को नवधा भक्ति की प्रस्तुति कृष्णकांत शर्मा देवास द्वारा दी जाएगी। उपरोक्त सभी कार्यक्रम शाम 6.30 से प्रारंभ होंगे। 30 मार्च, रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा। रात्रि 8 बजे श्री सच्चिदानंद भजन मण्डल के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंच नगर की समस्त धर्मप्रेमी भक्तों से उपरोक्त धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

232 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!