Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया

2 min read
Text Size:

 

खरगोन 21 मार्च 2023। स्कूल शिक्षा के बाद विद्यार्थियों को कैरियर एवं प्रवेश से संबंधित सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संपूर्ण प्रदेश में कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी दिशा में मंगलवार को पीजी कॉलेज खरगोन में प्राचार्य डॉ आरएस देवड़ा के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम शाउमावि क्रमांक 1 खरगोन में 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूल के हाल में महाविद्यालय की कॉलेज चलो अभियान टीम द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान अंग्रेजी सहायक प्राध्यापक डॉ गगन पाटीदार ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि 12 वीं के बाद अब समय आ गया है कि हमें लक्ष्य बनाना है और उस लक्ष्य की दिशा में पूरे मनोयोग से आगे बढ़ना है। महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन के अंतर्गत पीएससी, यूपीएससी नेट, सेट प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों संबंधित कोर्स करवाए जाते हैं। वहीं जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर जीएल अकोले ने नई शिक्षा नीति की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। स्नातक स्तर पर 4 वर्ष पाठ्यक्रम, पहले साल सर्टिफिकेट, दूसरे साल डिप्लोमा, तीसरे वर्ष डिग्री तथा प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश के समय आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बहु विषय दृष्टिकोण, मेजर, माइनर विषय इलेक्टिव, ओपन इलेक्टिव विषय को विस्तार से बताया। रोजगार परक व्यवसायिक पाठ्यक्रम का कॉलेज एजुकेशन में क्या महत्व है ? पर प्रकाश डाला।

 

संयोजक डॉ ओंकार सिंह मेहता ने महाविद्यालयीन होने वाले नवीन विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रवेश में हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है। पूरी प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट है हमें अपने आप पर भरोसा रखते हुए कॉलेज में एडमिशन लेना है। साथ ही हमारे जिले के अग्रणी महाविद्यालय खरगोन में कौन-कौन सी करियर एवं सहायता आदि के लिए सुविधाएं एवं संगठन कार्यरत हैं। एनसीसी, एनएसएस युवा उत्सव खेल स्पर्धाओं इंडोर स्टेडियम के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को समझाया। कालेज चलो अभियान के सदस्य डॉ कैलाश चौहान ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2022-23 में पंजीयन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा ई प्रवेश पोर्टल का महत्व एवं इसकी प्रक्रिया को समझाया। इस व्याख्यानमाला में लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित थे। अभियान को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सावन धनगर, हर्ष राठौर, रितिक नागराज का विशेष सहयोग रहा।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply