Skip to content
Saturday, 17 October 2026
बैतूल

केवाईसी के लिए बहनों की उमड रही भीड

2 min read
Text Size:

मुकेश सोनी, आठनेर नगर में इन दिनों जहां नगर परिषद वार्ड वार्ड केवाईसी के लिए कैंप लगा रही है वही एमपी ऑनलाइन की सभी प्राइवेट संस्थानों पर बहनों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है नगर में इन दिनों लाडली बहना योजना के लिए ईकेवाईसी कराने के लिए हर माता बहने आधार कार्ड समग्र आईडी बैंक पासबुकहाथों मे मोबाइल नंबर लेकर सभी एमपी ऑनलाइन के जितनी भी आठनेरनगर में शाखाएं हैं उनके पास जाकर सुबह से ही ई केवाईसी कराने के लिए बैठ जाती है परंतु सर्वर डाउन होने से इन बहनों का जहां दो 2 मिनट में काम होता है वह काम 2/4 घंटे नहीं हो पा रहा है जिससे वह बहुत परेशान हैं लगातार इस संबंध में मां रेणुका एमपी ऑनलाइन के संचालक राजेश बसंतपुरे ने बताया कि प्रातः 8:00 से ईकेवाईसी के लिए हम लोग आ जाते हैं जब तक सरवर चलता है तब तक हम इन बहनों की केवाईसी तुरंत कर रहा है परंतु सर्वर डाउन होने के कारण हम कुछ भी नहीं कर पा रहे सकते इसलिए हम उन्हें अगले दिन आने का कहतेहै वही लोकेश प्रजापति ने बताया कि सभी लोग ईकेवाईसी एवं कई बहनों के आधार लिंक नहीं होने के कारण पहले आधार लिंक करने का उन्हें हम कहते हैं परंतु वे आठनेर नगर में आधार के सारे केंद्र बंद होने के कारण आठनेर नगर वासियों को आधार में सुधार करने के लिए हिडली एवं जावरा सेंटरों पर जाना पड़ रहा है आठनेर नगर के सभी सेंटर बंद पड़े हुए हैं श्री प्रजापति ने बताया कि कई लोगों को अपने आधार से संबंधित कार्य के लिए जावरा एवं हिडली जाना पड़ रहा है जबकि जावरा एवं हिडलीमें भी भारी भीड़ इन सेंटरों पर चल रही है जिससे बहुत परेशानियों का सामना इन दिनों आधार सुधार के लिए इन बहनों को करना पड़ रहा है नगर के लोकेश प्रजापति यश सोनी हेमंत नामदेव डाचौरेने मांग की है कि आठनेर में सभी आधार केंद्रों को तुरंत सुचारू रूप से प्रारंभ किए जाए जिससे नगर वासियों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सके

119 Views
What do you think?

Leave a Reply