Skip to content
Saturday, 17 October 2026
बैतूल

शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बरखेड़ ग्राम को किया कचरा मुक्त

2 min read
Text Size:

 

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

शासकीय महाविद्यालय आठनेर के रासेयो का आज छटवा दिन था आज स्वयं सेवकों एवम् स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्राम बरखेड़ गांव में जानें वाले प्रमुख रास्ते की नाली साफ की जिसमें कचरा, रेत मिट्टी, कागज पन्नी पॉलिथीन एवम् अन्य गंदगी भरी हुई थी जिसे साफ़ किया गया साथ ही गलियों की सफाई करते हुए कचरा उठाया गया जागरुकता संबंधित रैली निकालकर रासेयो के नारे लगाए गए।

 

जिसमें प्रमुखता से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल हैं तो कल है, बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहा से लाओगे रासेयो के स्वयं सेवकों एवम् स्वयं सेविकाओं ने साथ मिलकर दीवार लेखन का कार्य किया।

 

आज भारतीय संविधान एवम् कानून व्यवस्था विषय को बौध्दिक चर्चा में शामिल किया गया जिसमें शासकीय महाविद्यालय आठनेर के प्राध्यापक डॉ सुरेन्द्र जीतपूरे द्वारा स्वयं सेवकों को मार्गदर्शित करते हुए बताया हर किसी को अपनी मर्जी से कार्य करने की स्वतन्त्रता हैं परन्तु इसकी निश्चित सीमा को पार करते हैं तो उलंघन करना जुर्म होता हैं हमें ध्यान रखना आवश्यक हैं हमारे कार्यों से किसी को ठेस न पहुंचे नुकसान न हो इसी के साथ अधिकारों, कानून और संरक्षण के बारे में जानकारी दी। हमारी स्वतंत्रता बाधित होती हैं तो कानून का सहारा लेना चाहिए न की हमारी स्वतंत्रता बाधित होती हैं तो हम उसकी स्वतंत्रता को बाधित करें हमें इसका अधिकार नहीं हैं संवैधानिक उपचारों का अधिकार एवम् अन्य विस्तार पूर्वक जानकारी दी जिसमें रा. से. यो. पुरुष इकाई प्रभारी डॉ दीवानसिंह बारिया एवं महिला इकाई प्रभारी डॉ सरोज पाटिल और अन्य शैक्षणिक एवम् अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply