Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

महाराणा सेना की जिला व तहसील कार्यकारिणी का गठन

1 min read
Text Size:

 

खंडवा। महाराणा सेना की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पार्वती बाई धर्मशाला में हुआ। बैठक में सेना के स्लोगन राष्ट्ररक्षा संकल्प हमारा के साथ महाराणा सेना की जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि महाराणा सेना संस्थापक राजेन्द्र सिंह राणा, प्रदेशाध्यक्ष बंटी सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष अनुप सिंह राजपूत की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष खण्डवा के लिए गजराजसिंह सावनेर, जिला प्रभारी खण्डवा के लिए हरिशंकर सिंह राजपूत धनोरा एवं खण्डवा तहसील अध्यक्ष के लिए धनसिंह राजपूत (गोलू दरबार) कोटवाड़ा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर घनश्यामसिंह सौनेर, हरसुद तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल, हरिशंकर सिंह कलम, जयपालसिंह राजपूत, बद्रीसिंह राजपूत, भगवानसिंह राजपूत, कडला राघव सहित प्रदेश इकाई के साथ खण्डवा से रक्त मित्र शैलु मंडलोई, लवकेश राजपूत, रविराज सिंह ललवाड़ा, मनमोहन सिंह चौहान आदि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्वागत किया।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply