Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मंदिर में जैनी परिवार ने दान में दिए दो किलो चांदी के 11 मुकुट  

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। साधु संत एवं जिनवाणी कहती है मन्दिर में हम जो दान देते हैं वह एक प्रकार से धर्म प्रभावना का निमित्त है, वह हमारे जिन शासन की महिमा को बढ़ाता है और पारमार्थिक दान के अन्तर्गत आता है। इसमें अगर देखा जाए तो एक प्रकार से चारों प्रकार का दान समाहित हो जाता है। जैसे आपने मन्दिर में दान दिया, उस दान से लोगोंं को ज्ञान मिला, मन्दिर में भगवान के दर्शन को प्राप्त किया, उसके जीवन के कल्याण का मार्ग उसे खुला तो उसे ज्ञान मिला यानि आपने ज्ञान दान दे दिया। मन्दिर में आपने दान किया तो उस दान के निमित्त से अनेक जीवों के अन्दर अहिंसा के भाव जागे, आपने द्रव्य दान दे दिया।

समाज के पूर्व ट्रस्टी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि इन्हीं दान के भावनाओ से स्व. अमोलकचंद सा के सुपुत्र स्व. अनंतलाल, स्व. मदनलाल, स्व. जीवनलाल जैनी परिवार के सदस्यों द्वारा सराफा स्थित श्री पाश्र्वनाथ पोरवाड़ दिगम्बर जैन मंदिर खंडवा में 11 चांदी के (2 किलो वजनी) के मुकुट पंडित निखलेश जैन द्वारा शुद्धि करवाकर भेंट किए गए। चंदनबाला जैन परिवार द्वारा पूर्व में भी मंदिर में श्रीजी के लिए चांदी का पालना भेंट किया जा चुका है। समय समय पर मंदिर जी में आवश्यकतानुसार सामग्री दान स्वरूप भेंट की जाती है। इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी की ओर से अध्यक्ष वीरेंद्र भट्यान, ट्रस्टी संतोष जैन, कांतिलाल जैन सहित देवेंद्र सराफ, पंडित निखलेश जैन द्वारा दान दाताओं का आभार कर अनुमोदना की गई। इस अवसर पर जैनी परिवार के वरिष्ठ डा. सुभाष जैनी, राजबहादुर जैन, अक्षय जैन, पुष्पेन्द्र जैन, चंदनबाला जैन, हंसकुमार जैन, ममता जैन, प्रदीप कुमार जैन, ध्रुपद जैन, सुशीला जैनी आदि परिवारजन मौजूद थे।

 

111 Views
What do you think?

Leave a Reply