Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

वार्षिक अधिवेशन में इंदौर संभाग के पदाधिकारी व पेंशनर हुए शामिल

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन शाखा खंडवा इंदौर क्षेत्र के तत्वाधान में वार्षिक अधिवेशन 2023 का आयोजन गंगराड़े धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंदौर संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं पेंशनर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडी कुलकर्णी द्वारा अपने उद्बोधन में कर्मचारियों को पेंशन के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु जानकारी दी गई। केंद्रीय कार्यकारिणी इंदौर से पधारे अध्यक्ष पीएल मकवाना ने रिटायर कर्मचारियों को पेंशन एवं महंगाई भत्ते का भुगतान नियमित रूप से करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सचिव आरसी सोमानी ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा लगातार कर्मचारियों को पेंशन एवं अन्य लाभ दिलाने के लिए शासन से नियमित रूप से चर्चा की जा रही है। आनंदीलाल सोनी द्वारा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। 75 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को केंद्रीय कार्यकारिणी इंदौर द्वारा प्रमाण पत्र एवं शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान महेश कुमार मालवीय, एमएल डाले, भगवान सिंह तवर, केआर पटेल, एलएन साकल्ले, महिला पेंशनर सुधा सोहनी, छाया पाराशर, श्रीमती अग्रवाल, श्रीमती चौरे, रंजना करोड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह चौहान कार्यकारी अध्यक्ष एवं आभार मंगला चौरे ने माना।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply