अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए हुई खेल प्रतियोगिताएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन 20 मार्च 2023। 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 18 मार्च को खरगोन स्टेडियम में जिला स्तर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिला और बालिकाओं के लिए 50 मीटर दौड़, रस्सा-कस्सी, हॉकी, चेयर रेस एवं मार्शल आर्ट की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम इच्छा गुप्ता एवं महिला वर्ग में श्रीमती अल्का शर्मा प्रथम रही। वहीं रस्सा-कस्सी में बालिका वर्ग में प्रथम पीजी कॉलेज व महिला वर्ग में शासकीय महिला पॉलिटेक्निक प्रथम रही। चेयर रेस में प्रथम योगिता देशपांडे,, हॉकी खेल में खेलो इंडिया स्मॉट सेंटर प्रथम रहा। इसके अलावा बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का डेमो भी दिया गया। ताकि बालिकाएं एव महिलाएं विभिन्न तरीके अपनाकर स्वयं की आत्मरक्षा कर सके। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र की जिला अधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, क्रीडा अधिकारी डॉ. गगन चौधरी, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवि दुबे द्वारा प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

136 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!