खसरा निर्मूलन अंतर्गत एनएनम, सीएचओ व सेक्टर सुपरवायईर्स की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन 18 मार्च 2023। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को भीकनगांव सेक्टर की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बमनाला में खसरा निर्मूलन के अंतर्गत समस्त एएनएम, सीएचओ, सेक्टर सुपरवाईजर, आशा सहयोगिनी की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा होम डिलेवरी, टीकाकरण, एएनसी पंजीयन की सब सेन्टरवाईज समीक्षा की गई। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी ने मलेरिया स्लाईड की समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान, जिला कम्यूनिटी मोबिलाईजर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीईई गजानन लहाने, मलेरिया निरिक्षक श्री आपसिंह सोलंकी, सुपरवाईजर श्री दिनेश वर्मा, लेब टेक्निशियन सचिन वर्मा, रोशनी भलराय, युनुस खान सेक्टर बैठक में उपस्थित रहे।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!