
*आठनेर मुकेश सोनी*
नगर के माध्यमिक शाला में आज आठनेर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक सु श्री संध्या धुर्वे स्कूल पहुंची और उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबरक्राइम लिंक आदि अवैध फोन कॉल सहित कई जानकारियों से रूबरू कराया और उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं अवैध नंबरों को एवं व्हाट्सएप पर आने वाली अवैध लिंको को ना छेड़े अपने पहचान के नंबर को ही उठाएं या अपने मोबाइल में जो नंबर सेव है आप उससे ही बात करें अन्य नंबरों से आने वाले कालो को आप ना उठाएं ट्रूकॉलर का उपयोग अपने मोबाइल में करें जिससे कॉल करने वाले का नाम नंबर उसमें पता लग जाता है अगर वह व्यक्ति आपके परिचित पहचान का है तो ही का काल उठाएं वरना कॉल रिसीव ना करें इस संबंध में सुश्री संध्या धुर्वे ने बताया कि पुलिस हमेशा आपके साथ है पुलिस आपसे यह कहती है कि आप इन साइबर क्राइम से दूर रहें पुलिस आपकी सच्ची साथी है आपके साथ अगर कोई भी फोन कॉल पर या व्हाट्सएप पर चैटिंग करता है या गलत संदेश करता है तो आप तत्काल पुलिस से सहयोग मांगे पुलिस आपकी हर समस्या का निदान करेगी एवं पुलिस हमेशा आपके साथ सहयोग करने को तैयार है सुश्री संध्या धुर्वे ने शासकीय नंबर इन छात्र-छात्राओं को दिया उन्होंने कहा कि आप बे संकोच होकर इस नंबर पर कभी भी आप किसी भी मुसीबत में हो इस नंबर को डायल करें पुलिस आपके पास पहुंच जाएगी सुश्री संध्या धुर्वे के इन छात्र छात्राओं को दी ये संदेश का नगर में पालक को द्वारा भी प्रशंसनीय कार्य मानकर सुश्री संध्या धुर्वे के इस कार्य की सभी प्रशंसा कर रहे हैं कई पालकोने बताया कि पुलिस अब यह कार्य बहुत अच्छा कर रही है जिससे छात्र जीवन से ही बच्चों में पुलिस के प्रति एक अच्छा व्यवहार बनेगा और छात्र जीवन से ही बच्चे पुलिस को अपनी हर समस्या बताएं तो बच्चों को समस्या ही नहीं होगी समस्या छोटी हो या बड़ी कई बच्चे परिवार में नहीं बताते हैं तो वे पुलिस को ही बताएं जिससे बच्चे का जीवन भी सुरक्षित रहेगा और उसकी जान भी सुरक्षित रहेगी

*क्या कहते हैं थाना प्रभारी*
छात्रों को जागरूक करने हेतु सुश्रीसंध्या धुर्वे द्वारा छात्राओं को एवं महिलाओं को फाल्स कॉल व्हाट्सएप पे चैटिंग साइबर क्राइम के संबंध में जो जानकारियां दी जा रही है वह प्रशंसनीय है एसपी मैडम एवं एसडीओपी साहब के निर्देशन में थाना आठनेर यह कार्य कर रहा है हमने यह कमान सुश्री संध्या धुर्वे को दी है वह प्रत्येक स्कूल में कभी भी जाए और छात्राओं से अधिकतम जो क्राइम होते हैं छात्राएं परिवार में नहीं बताती है तो पुलिस उनकी मित्र है वह पुलिस को बताए पुलिस उनकी बेझिझक समस्या का हल करेगी और छात्राओं को परेशान करने वाले व्यक्तियों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी
*श्री* *विजय राव महोरे थाना* *प्रभारी आठनेर*
*क्या कहती है महिला* *आरक्षक*
छात्र छात्राओं के साथ हुई चर्चा एवं सभी बातों का आदान-प्रदान बहुत अच्छा रहा हमने पुलिस की सभी सुख-सुविधाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी एवं उनसे खुलकर अपनेपन के साथ चर्चा की छात्राएं भी खुलकर हमसे बोली हमें बहुत अच्छा लगा हमारा यह प्रयास है कि किसी भी छात्राओं को किसी भी प्रकार का कोई भी दुख ना हो और वह स्कूल आए पड़े और अपना जीवन बनाएं और अपने परिवार का माता पिता का नाम रोशन करें इसी को लेकर मुझे महिलाओं छात्र छात्र छात्राओं से साइबर क्राइम द्वारा जो छात्राओं को परेशान किया जाता है उसे रोकने में मेरा यह कार्य सफल हुआ ऐसा मेरा मानना है
*सुश्री संध्या धुर्वे महिला* *आरक्षक आठनेर*

